CNIN News Network

नेपाल में बाढ़ से 162 मौतें, 1000 लापता:इनमें 133 भारतीय भी शामिल

27 Aug 2026   38 Views

नेपाल में बाढ़ से 162 मौतें, 1000 लापता:इनमें 133 भारतीय भी शामिल

Share this post with:

 

०-भूकंप नहीं, पहाड़ खिसकने से आया 5.2 तीव्रता जैसा झटका

 

काठमांडू--नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ में 165 लोगों की मौत हो गई। नेपाल में 162 और तिब्बत में 3 लोगों की जान गई, जबकि 1000 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। बाढ़ में 19 पुल, करीब 40 किलोमीटर सड़कें और 13 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट तबाह हो गए।

अपडेट हो रही खबरों के मुताबिक नेपाल में आई भीषण अचानक बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 165  हो गई है। इस आपदा में 133 से अधिक भारतीय नागरिक लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें तमिलनाडु के 37 और पश्चिम बंगाल के 32 पर्यटक शामिल हैं। लापता लोगों में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कई श्रद्धालु भी शामिल हैं। मध्य नेपाल में संचार नेटवर्क ठप होने और रास्ते बंद होने के कारण राहत कार्य और संपर्क साधने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास और कई राज्य सरकारों ने त्वरित कदम उठाते हुए 24&7 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं ताकि फंसे हुए लोगों को मदद पहुँचाई जा सके। सम्राट टूर्स एंड ट्रैवल एजेंसी के अनुसार, प्रभावित भारतीयों में से कम से कम 59 लोग कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्री माने जा रहे हैं। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जानकारी सीमित है क्योंकि संचार संपर्क बुरी तरह बाधित हुए हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web