CNIN News Network

नेपाल त्रासदी.. अब तक 903 मौते,4200 से ज्यादा लोग लापता

31 Aug 2026   31 Views

नेपाल त्रासदी.. अब तक  903 मौते,4200 से ज्यादा लोग लापता

Share this post with:

 

0-अज्ञात शवों को दफनाने का काम शुरू  

काठमांडू--नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद अज्ञात शवों को दफनाने का काम शुरू हो गया है। चितवन के देवघाट जंगल में प्रशासन ने सैकड़ों कब्रें तैयार की हैं। पिछले दो दिनों में 196 शव दफनाए जा चुके हैं। लंबे समय तक पानी में रहने से कई शव खराब हो गए हैं, जिससे पहचान मुश्किल हो रही है। बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल-तिब्बत में 919 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले नेपाल में 903 मौते हुई हैं, जबिक तिब्बत में मरने वालों का आंकड़ा 16 पहुंच गया है 4200 से ज्यादा लोग लापता हैं।

हर शव को पहचान नंबर देकर रिकॉर्ड किया जा रहा है। बाद में डीएनए जांच के जरिए पहचान कर शव परिजनों को सौंपने की कोशिश होगी।बाढ़ के बाद हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स की सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने का अभियान जारी है। त्रिशूली-3्र समेत कई प्रोजेक्ट्स की सुरंगों के मुहाने से मलबा और कीचड़ हटाया जा रहा है।

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स की सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। त्रिशूली-3्र समेत कई प्रोजेक्ट्स की सुरंगों के मुहाने पर जमा मलबा और कीचड़ हटाकर अंदर पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

रेस्क्यू टीमों में नेपाल के सुरक्षा बलों के साथ भारत और चीन के विशेषज्ञ भी शामिल हैं। टीमें सुरंगों के अंदर मौजूद लोगों से संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।बाढ़ के बाद सुरंगों के रास्ते मलबे से बंद हो गए हैं। ऐसे में भारी मशीनों और दूसरे उपकरणों की मदद से रास्ता खोलने का काम किया जा रहा है।

नेपाल त्रासदी.. अब तक  903 मौते,4200 से ज्यादा लोग लापता

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web