CNIN News Network

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

17 Oct 2026   4 Views

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

Share this post with:

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नंदिनी माइन्स द्वारा स्वच्छता ही सेवा-भाव अभियान के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के तहत नंदिनी टाउनशिप में भारतीय स्टेट बैंक के समीप तथा अहिवारा बस स्टैंड के पास नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
नंदिनी माइन्स के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, कचरे का उचित निपटान करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। स्वच्छता बनाए रखना केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था का दायित्व नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। दैनिक जीवन में स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतों को अपनाकर सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
कार्यक्रम में नंदिनी माइन्स की ओर से उप महाप्रबंधक (नंदिनी माइन्स) ओमन टेटे व अजय चतुर्वेदी एवं सहायक महाप्रबंधक (नंदिनी माइन्स) अलंकार भिवगड़े सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। नंदिनी टाउनशिप के रहवासियों तथा अहिवारा बस स्टैंड के आसपास के व्यापारियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को समझा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web