Share this post with:
पटना--बिहार में लंबे समय से मुख्यमंत्री पद पर काबिज रहे नीतीश कुमार ने आज आखिरकार अपने पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है। नीतीश कुमार ने लिखा है कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ। उन्होंने कहा है कि मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। नीतीश कुमार ने कहा है कि जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। हम आपको बता दें कि माना जा रहा है कि बिहार में अब भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुँचे हैं और वह भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के समय उपस्थित रहेंगे। राज्य में नई सरकार के गठन की रूपरेखा के मुद्दे पर भी अमित शाह एनडीए सहयोगियों से बात करेंगे। माना जा रहा है कि नई सरकार में जनता दल युनाइटेड की ओर से दो उपमुख्यमंत्री बनाये जा सकते हैं। इनमें से एक उपमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे को बनाये जाने की संभावना जताई जा रही है। हम आपको बता दें कि फिलहाल राज्य सरकार में दोनों उपमुख्यमंत्री भाजपा कोटे से हैं। उधर, अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि भाजपा मुख्यमंत्री किसे बनायेगी? इसको लेकर नामों की अटकलें शुरू हो गयी हैं। वर्तमान में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे बताये जा रहे हैं। (साभार-प्रभा साक्षी)
Share this post with:
16 Apr 2026 18 Views
16 Apr 2026 18 Views
16 Apr 2026 16 Views
15 Apr 2026 19 Views
15 Apr 2026 19 Views
15 Apr 2026 12 Views