Share this post with:
नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने शनिवार को पुणे की बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा गुरुनाथ मांढरे को गिरफ्तार किया है। मांढरे को दिल्ली में सीबीआई हेडक्वार्टर में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। एजेंसी का दावा है कि मांढरे एनटीए की पेपर सेटिंग कमेटी का हिस्सा थी।दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को आरोपी मनीषा वाघमारे और पीवी कुलकर्णी को 10 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया गया है।
मांढरे को पता था कि एग्जाम में कौन से सवाल आएंगे। उसने एग्जाम से पहले अपने पुणे स्थित घर पर स्पेशल कोचिंग क्लास चलाई। वहां छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी के सवाल बताए, नोटबुक में लिखवाए और किताबों में मार्क करवाए।
आरोप है कि मांढरे ने पुणे की ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे के जरिए हृश्वश्वञ्ज अभ्यर्थियों को जुटाया था। लीक पेपर देने के बदले छात्रों से लाखों रुपए लिए। मनिषा वाघमारे 14 मई को गिरफ्तार हुई थी। मांढरे की गिरफ्तारी पेपर लीक के मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी से पूछताछ के आधार पर हुई है।
0--मनीषा मांढरे के सवाल असली परीक्षा से मैच हुए
सीबीआई का कहना है कि मनीषा मांढरे के कोचिंग क्लास में बताए गए अधिकांश सवाल 3 मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा के प्रश्नपत्र से पूरी तरह मेल खाते थे। सीबीआई ने शुक्रवार को लातूर के केमिस्ट्री एक्सपर्ट प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया था।
कुलकर्णी कई सालों तक नीट पेपर सेटिंग से जुड़े पैनल का हिस्सा रहे थे। एजेंसी के मुताबिक उन्होंने अप्रैल के आखिरी हफ्ते में अपने घर पर स्पेशल क्लास लेकर छात्रों को वे सवाल, ऑप्शन और जवाब बताए थे, जो बाद में एग्जाम में आए।
Share this post with:
16 May 2026 12 Views
16 May 2026 12 Views
16 May 2026 8 Views