CNIN News Network

नीट धांधली पर देर रात फिर आया पीएम मोदी का वीडियो 'सकारात्मक सुझावों के लिए युवाओं का शुक्रिया, फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा न्याय!

25 Jul 2026   30 Views

नीट धांधली पर देर रात फिर आया पीएम मोदी का वीडियो 'सकारात्मक सुझावों के लिए युवाओं का शुक्रिया, फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा न्याय!

Share this post with:

 

 

 

नीट (यूजी) परीक्षा में हुई धांधली और दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जारी भारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरे दिन देर रात एक वीडियो संदेश जारी किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में पीएम मोदी ने देश के  'युवा दोस्तों को उनके काम के सुझावों और प्रतिक्रियाओं के लिए धन्यवाद दिया और भरोसा दिलाया कि सरकार पेपर लीक के मामलों में त्वरित व सख्त कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने फोटो-वीडियो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो मैसेज में कहा,  'दोस्तों, धन्यवाद! कल रात मुझे आप सभी से मिलने का मौका मिला। मेरे पोस्ट किए गए वीडियो पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अपने काम के सुझाव देने के लिए सभी का धन्यवाद। हम इसी तरह सकारात्मक तरीके से जुड़ते रहेंगे। आप सभी का धन्यवाद। '

यह लगातार दूसरा दिन है जब प्रधानमंत्री ने सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन के बीच वीडियो शेयर किया है। अपने पिछले वीडियो मैसेज में, उन्होंने पेपर लीक के मामलों में सख़्त कार्रवाई के लिए एक बिल लाने का वादा किया था। साथ ही, उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ऐसे मामले छोटी-मोटी बात नहीं हैं और इनसे लाखों लोगों की जि़ंदगी पर असर पड़ता है।

पेपर लीक की घटनाओं को 'बेहद दुखद बताते हुए मोदी ने कहा कि नीट  मुद्दे पर कई कदम उठाए गए हैं, लेकिन वे अभी भी संतुष्ट नहीं हैं। इसीलिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को $फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नीट की दोबारा परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए अधिकारियों को बधाई भी दी।(साभार प्रभासाक्षी)

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web