CNIN News Network

निशी ठाकुर को वाणिज्य विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त

20 Sep 2026   21 Views

निशी ठाकुर को वाणिज्य विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त

Share this post with:

रायपुर। पंडित रविशंकर सागर विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत शोध केंद्र अग्रसेन महाविद्यालय, पुरानी बस्ती की शोधार्थी निशी ठाकुर को वाणिज्य विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है।
निशी ठाकुर के शोध का विषय ग्रामीण परिवेश के आर्थिक विकास में छत्तीसगढ़ राज्य की नरवा-गरुवा-घुरुवा-बारी योजना की भूमिका का अध्ययन (रायपुर संभाग के विशेष संदर्भ में) रहा। उन्होंने अपना शोध कार्य अग्रसेन महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. शोभा अग्रवाल के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। निशी ठाकुर, श्रीमती रीता ठाकुर एवं मोहन कुमार ठाकुर की पुत्री तथा सोहन ठाकुर की भतीजी हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता, परिवार के प्रत्येक सदस्य, गुरुजनों एवं मित्रों को दिया है। वर्तमान में निशी ठाकुर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ में आंतरिक अंकेक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web