CNIN News Network

निशार बने इंडिया स्ट्रॉन्ग और मधु अहीर बनी स्ट्रॉन्ग वुमेन इंडिया

24 Aug 2026   199 Views

निशार बने इंडिया स्ट्रॉन्ग और मधु अहीर बनी स्ट्रॉन्ग वुमेन इंडिया

Share this post with:

रायपुर। छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एवं स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित पावर एंड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैम्पियन शिप का आयोजन रायपुर में किया गया। एसोसिएशन के महासचिव माणिक ताम्रकार ने बताया कि प्रतियोगिता में स्ट्रॉन्ग मेन ऑफ इंडिया निशार अहमद और स्ट्रॉन्ग वुमेन ऑफ इंडिया मधु अहीर को खिताब मुख्य अतिथि ताम्रकार युवा समाज के अध्यक्ष धीरज ताम्रकार एवं प्रदेश बॉडी बिल्डिंग के अध्यक्ष दुर्गेश साहू के द्वारा 7000 और 5000 रुपये कैश अवार्ड के साथ 5 फिट की बिग कप से सम्मानित किया गया। जूनियर स्ट्रॉन्ग मेन यश वर्धन सोनी सब जूनियर में ओडिशा के असीम बेहरा मास्टर में निशार अहमद बने जबकि महिला वर्ग में जूनियर में मधु अहीर, सब जूनियर में अंकिता राठौर, मास्टर में जबलपुर की मंजू लता इंग्ले बनी।
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक मनप्रीत सिंह पंजाब, रमन शर्मा जम्मू कश्मीर, मनदीप सिंह हरियाणा, कमल प्रीत पंजाब, हरश गोस्वामी, गुरु चरण श्रीवास्तव, मोहम्मद नईम जबलपुर, हरीश साहू छत्तीसगढ़, महिला रेफरी अंजना सिंह छत्तीसगढ़, निष्पक्ष रेफरशिप की प्रतियोगिता के परिणाम - पुरुष गोल्ड मेडल पाने वाले नवीन चंद्र, कपूर प्रतीक चंद्राकर, रोहित जेथिआ, असीम बेहरा, यश वर्धन सोनी, पीयूष यादव, योगेश साहू, हेमचंद्र कोराम, शेख सैफुल्लाह, हरस गोस्वामी, विवेक जांगडे, अमित बेहरा, गुरप्रीत छाब्रा, सुमित बघेल, निशार अहमद, मयंक सोनी, जय नारायण अग्रवाल, प्रवीण पटेल, रवीन्द्र माकर, दीपांकर घोष, तुषार श्रीवास्तव, तपिश टेंम्भरे, संदीप पैकरा, अमन पोद्दार। सिल्वर मेडल पाने वाले - यश साहू, आयुष सतपति, हिमांशु सलूजा, अंशु वारेन, सौरभ साहू, प्रांजल थवाईट, अमेय जीवाने, संस्कार पटेल, अरमान अहमद, तनय सोनवणे, आनंद दास, संस्कार सिंह, अभिषेक साहू, आकाश चंद्राकर, विवेक प्रकाश। कास्य मेडल पाने वाले - शुभम राजबाघ, रॉबर्ट एम कामरा, जे आर अमन, प्रधान अक्ष शुक्ला, जोशुआ अभिनव, साहिल कुमार धीरे, लकी बेलकर, प्रियांशु वनडलकर, पीयूष यादव।
महिला वर्ग में गोल्ड पाने वाले - माही गुप्ता, अंकिता राठौर, नम्रता नायक, पायल महापात्र, मंजू इंग्लें, शकुंतला तांती, मधु अहीर, हाजरा बानो, बरसा मोदक, बबली दुबे। सिल्वर मेडल पाने वाले - संजना भनेट, स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में गोल्ड लेने वाले पुरुष - यश काची, तेजस हेडउ, तुषार श्रीवास्तव, वंश सहगल, सौरभ यादव, हरस गोस्वामी, प्रदीप पटेल, आकाश चंद्राकर, मयंक सोनी, रविशंकर दुबे, रॉबर्ट एम कामरा। मास्टर वर्ग में विकास गुप्ता, नीलेश दास, गुरु चरण श्रीवास्तव। महिला वर्ग में मंजू इंग्लें, माही गुप्ता आदि विजयी घोषित हुए।
विजयी पावर लिफ्टर को 3 से 6 दिसंबर को वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता बटाला अमृतसर पंजाब के लिए चयन किया गया है। ओडिशा के प्रशांत कुमार दास ने 250 किलो स्कॉट करने पर 5000 का नगद राशि प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन ऐश्वर्या ताम्रकार ने किया जबकि आभार प्रदर्शन ओडिशा के प्रशांत दास ने किया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web