Share this post with:
रायपुर। निलंबित आईएएस समीर विश्नोई और उसकी पत्नी प्रीति विश्नोई की करोड़ो रूपये कीमत की संपत्तियों को एसीबी ईओडब्ल्यू ने अटैच कर दिया है। एसीबी/ईओडब्ल्यू ने पिछले दिनों सभी संपत्तियो को सीज करने का ब्योरा विशेष न्यायाधीश के सामने अनुमति के लिए लगाया था जिसे कोर्ट के आदेश मिलने के बाद ये करोड़ों की संपत्तियां जब्त कर ली है। इससे पहले निलंबित रानू साहू, सौम्या चौरसिया की भी संपत्ति अटैच की जा चुकी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जब्त संपत्तियां समीर विश्नोई और उनकी पत्नी प्रीति विश्नोई के नाम करीब 15 से 20 करोड़ रुपयों की बेनाम संपत्तियां अटैच की गई है। सरकारी अधिकारी होने के कारण एसीबी/ईओडब्ल्यू ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करने के बाद जांच में खुलासा हुआ है कि जब्त संपत्तियां समीर विश्नोई व पत्नी प्रीति विश्नोई के नाम 3 से 4 फर्म बनाकर अवैध राशि से खरीदी गई थी। इनमें महासमुंद में 22 एकड़ जमीन, नया रायपुर स्थित बेशकीमती जमीन, गायत्री नगर स्थित मकान समेत कई बेनामी संपत्तियां सीज कर ली गई है। जांच में सामने आया कि ज्यादातर संपत्तियां रिश्तेदारों और पत्नी के नाम अवैध निवेश से खरीदी गई थी जिन्हें जब्त किया गया है।
Share this post with:
18 Apr 2026 1 Views
18 Apr 2026 4 Views
18 Apr 2026 1 Views
18 Apr 2026 3 Views