CNIN News Network

निर्माणाधीन नाले में गिर जाने से नाबालिक बालिका की हुई माैत

30 Jul 2026   9 Views

निर्माणाधीन नाले में गिर जाने से नाबालिक बालिका की हुई माैत

Share this post with:

काेंड़ागांव। जिले के नहरपारा निवासी नाबालिक चांदनी नाग (6 वर्ष), पिता मानसिंह नाग घर से लगे निर्माणाधीन नाले के पानी में आज गुरुवार सुबह करीब 10 बजे गिर जाने से गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बच्ची के शव को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोपाबेड़ा जलाशय के सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान निर्माणाधीन नाले में ठेकेदार की लापरवाही ने एक बार फिर मासूम की जान ले ली। बताया जा रहा है कि इसी निर्माण कार्य के दौरान पहले भी एक बच्चे की जान जा चुकी है, बावजूद इसके ठेकेदार ने न तो बैरिकेडिंग की और न ही कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद ठेकेदार की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और निर्माण स्थल पर तत्काल सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web