Share this post with:
रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा 79वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की विशेष सुविधा हेतु उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 20 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2026 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने/चलने वाली गाड़ी 02 जोड़ी गाडिय़ों का दो मिनट का अस्थायी ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है।
पूर्व में यह ठहराव 30 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित था, जिसे संशोधित करते हुये श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधा हेतु 10 दिन पूर्व अर्थात 20 सितम्बर 2026 से ही प्रभावी कर दिया गया है 7 इस सुविधा से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर आने-जाने वाले यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को संत समागम स्थल तक पहुंचने की विशेष सुविधा मिलेगी।
विवरण इस प्रकार है
20 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन में दो मिनट ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन 15.48 बजे पहुंचेगी तथा 15.50 बजे रवाना होगी
20 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन में दो मिनट ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन 05.56 बजे पहुंचेगी तथा 05.58 बजे रवाना होगी।
20 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 20847 दुर्ग-शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर एक्सप्रेस भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन में दो मिनट ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी भोडवाल माजरी रेलवे 08.41 बजे पहुंचेगी तथा 08.43 बजे रवाना होगी।
20 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 20848 शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन में दो मिनट ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी भोडवाल माजरी रेलवे 09.35 बजे पहुंचेगी तथा 09.37 बजे रवाना होगी।
Share this post with:
18 Sep 2026 4 Views
18 Sep 2026 3 Views
18 Sep 2026 3 Views
17 Sep 2026 13 Views
17 Sep 2026 16 Views
16 Sep 2026 62 Views
16 Sep 2026 115 Views