Share this post with:
रायपुर। रबी सीजन 2026-27 की नयी दलहनी - तिलहनी फसल को बीते 01 मार्च से आसन्न 31 मई तक समर्थन मूल्य पर खरीदने घोषणा के 15 दिन पहले ही तिलहनी फसल सरसों की खरीदी शासन ने बंद कर दी है। बीते 16 मई से संबंधित पोर्टल बंद कर दिये जाने के कारण किसान भटक रहे हैं। बीते दिनों आरंग विकास खंड के ग्राम सिवनी में आयोजित सुशासन तिहार में ग्राम कुंडा के 6 किसानों ने इसकी शिकायत भी दर्ज करायी है पर पोर्टल अभी तक खोला नहीं गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , कृषि मंत्री रामविचार नेताम , मुख्य सचिव विकासशील व सी एम सचिवालय के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह को मेल से प्रेषित ज्ञापन में यह जानकारी देते हुये किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने सरसों उत्पादक किसानों के हित में आसन्न 30 मई तक खरीदी हेतु पुन: पोर्टल खुलवाने का आग्रह किया है। ज्ञापन में जानकारी दी गयी है कि भारत सरकार की समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत रबी सीजन 2026-27 की नई फसल चना , मसूर व? सरसों को घोषित समर्थन मूल्य पर खरीदने की घोषणा करते हुये खरीदी केन्द्रों का निर्धारण किया गया था। इसके प्रचार - प्रसार के लिये जारी विभागीय पोस्टर में इसकी खरीदी के लिये 01 मार्च से 30 मई निर्धारित होने की भी जानकारी पोस्टर में दी गयी थी। इसके आधार पर जब किसान 16 मई को तिलहनी फसल सरसों ले खरीदी केन्द्रों में पहुंचे तो जानकारी दी गयी कि इसके खरीदी का पोर्टल 16 मई से बंद कर दिया गया है व इसके खरीदी की निर्धारित तिथि 15 मई थी जबकि दलहनी फसल चना व मसूर की खरीदी तिथि आसन्न 30 मई है। विभागीय भ्रामक प्रचार - प्रसार के चलते 15 मई तक समर्थन मूल्य पर सरसों न बेच पाने वाले प्रदेश के किसानों के सरसों आसन्न 30 मई तक खरीदने पोर्टल पुन: खुलवाने का आग्रह करते हुये ज्ञापन में लिखा गया है कि विभागीय त्रुटि की सजा किसानों को न दी जावे।
Share this post with:
25 May 2026 3 Views
25 May 2026 17 Views