CNIN News Network

निगम राजस्व विभाग द्वारा बकाया राशि अदा नहीं करने वालों की सम्पतियों को सीलबंद करने लगातार कार्रवाई जारी

19 Aug 2026   4 Views

निगम राजस्व विभाग द्वारा बकाया राशि अदा नहीं करने वालों की सम्पतियों को सीलबंद करने लगातार कार्रवाई जारी

Share this post with:


रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम राजस्व विभाग द्वारा सभी जोनों में आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर राजस्व वसूली अभियान तेज कर दिया गया है. उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा, सभी जोन कमिश्नरों द्वारा सभी सहायक राजस्व अधिकारियों के साथ अभियान चलाकर लगातार समीक्षा एवं मॉनिटरिंग की जा रही है.
नगर निगम जोन 6 राजस्व विभाग ने वार्ड 65 के क्षेत्र में बकाया राजस्व वसूली चलाकर बकाया राशि नगर निगम रायपुर को अदा नहीं करने पर सम्बंधित बकायादारों की सम्पतियाँ सीलबंद करने की कड़ी कार्रवाई की. सीलबंद कार्रवाई के दौरान वार्ड क्रमांक 62 के क्षेत्र में 55404 रू एवं 39410 रू का सम्पूर्ण बकाया दो सम्बंधित बकायादारों ने तत्काल स्थल पर भुगतान कर दिया. निगम जोन 7 राजस्व विभाग द्वारा पण्डित ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 के क्षेत्र में श्रीमती संगीता शाह, विशाल शाह, विशेष शाह पर 124245 रू का वर्ष 2024- 25 से बकाया राशि अदायगी नहीं किये जाने पर उक्त सम्पति को तत्काल सीलबंद कर दिया गया.इसी वार्ड क्रमांक 22ा में वर्ष 2024-25 से बकायादार सुनील शाह पर 55292 रू का बकाया अदा नहीं किये जाने पर सम्बंधित सम्पति को तत्काल सीलबंद कर दिया गया.
नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग ने विद्यचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 50 के क्षेत्र में बकायादार सरिता वाजपेयी पर 320316 रू का बकाया होने एवं इसे अदा नहीं किये जाने पर तत्काल सम्बंधित सम्पति सीलबंद कर दिया गया. वहीं 44196 रूपये के बकाया को अदा नहीं किये जाने पर बकायादार अनिता कुकरेजा की सम्बंधित सम्पति को तत्काल सीलबंद कर दिया गया. वहीं जोन 8 क्षेत्र में जोन 8 राजस्व विभाग ने अभियान चलाकर बकाया राजस्व वसूली की. वार्ड 2 क्षेत्र में बकायादार बजरंग लाल अग्रवाल . अनिता अग्रवाल द्वारा स्थल पर सीलबंद कार्रवाई के दौरान 131822 रू का भुगतान कर दिया गया. बकायादार तापसी डे, गोपाल प्रसाद डे द्वारा सीलबंद कार्रवाई के दौरान स्थल पर 52934 रूपये की बकाया राशि में से 30198 रू का पार्ट पेमेंट कर दिया. वहीं वार्ड 20 में शुभम के मार्ट परिसर में पुनर्मूल्यांकन की कार्रवाई की गयी, जिसमें शुभम के पार्ट पर 2 लाख 4 हजार रूपये यूजर चार्ज राशि नियमानुसार बढ़ाई गयी. वार्ड 70 में अरिहंत उद्योग प्रॉपराइटर प्रशांत अग्रवाल, बी.एल. अग्रवाल के उद्योग परिसर में पुनर्मूल्यांकन की कार्रवाई की गयी, जिसमें 403872 रू यूजर चार्ज नियमानुसार बढ़ाया गया. वार्ड 69 में बकायादार कृष्णकांत रामावतार तिवारी पर बकाया अदा नहीं किये जाने पर की गयी सीलबंदी कार्रवाई के दौरान बकायादार ने तत्काल स्थल पर सम्पूर्ण देय बकाया राशि 355316 रूपये का आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान कर दिया।
नगर निगम जोन 9 राजस्व विभाग ने बकाया नहीं देने पर बकायादार का बल्क नल कलेक्शन विच्छेद कर दिया. कार्रवाई करते ही बकायादार ने अपना देय सम्पूर्ण बकाया राशि रूपये 3 लाख 38 हजार 608 रूपये का तत्काल स्थल पर ही भुगतान कर दिया।
618000 रूपये के बड़े बकायादार अमरपाल सिंह द्वारा निगम को बकाया अदा नहीं किये जाने पर उनकी सम्बंधित सम्पति में सीलिंग की कार्रवाई की. जोन 4 में स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड क्रमांक 44 में रामदेव मार्केट में बकायादार प्रमोद कुमार राव ने सम्पति सीलिंग कार्रवाई के दौरान जोन 4 राजस्व विभाग की टीम को 188180 रूपये का सम्पूर्ण बकाया तत्काल अदा कर दिया. जोन 4 के वार्ड 44 में बकायादार श्रीमती पद्मादेवी एवं अन्य द्वारा वर्ष 2021 से 528176 रूपये का बकाया नगर निगम को अदा नहीं किये जाने पर सम्बंधित सम्पति सीलबंद कर दी गयी.
जोन 7 राजस्व विभाग ने स्वामी आत्मानंद वार्ड नम्बर 38 के चौबे कॉलोनी में वर्ष 2020-21 के 11 लाख 82 हजार 544 रूपये के बड़े बकायादार भिलाई स्टील एंड रिसर्च सेंटर की सम्बंधित सम्पति को नगर निगम को बकाया अदा नहीं किये जाने पर तत्काल सीलबंद कर दिया. वार्ड 44 में जोन 4 राजस्व विभाग ने वर्ष 2019-20 से 504762 रूपये के बकायेदार द्वारा नगर निगम को बकाया अदा नहीं करने पर तत्काल सीलिंग की कार्रवाई की गयी. वहीं जोन 7 क्षेत्र में वार्ड 22 में बकायादार पाल गुड्स ट्रांसपोर्ट आमानाका के सम्बंधित बकायादार ने सीलिंग कार्रवाई होते ही तत्काल स्थल पर जोन 7 राजस्व विभाग को 123011 रूपये का सम्पूर्ण बकाया भुगतान कर दिया.
जोन 4 राजस्व विभाग द्वारा वार्ड 44 में वर्ष 2020-21 से 2026-27 तक 69158 रूपये के बकायादार शान्ति लाल बरलोटा द्वारा बकाया राशि नगर निगम रायपुर को अदा नहीं किये जाने पर सम्बंधित सम्पति को तत्काल सीलबंद कर दिया गया. जोन 5 राजस्व विभाग को बड़े बकायादार द्वारा सम्पति सीलबंद करते ही तत्काल 614909 रूपये का सम्पूर्ण बकाया राशि का स्थल पर तत्काल भुगतान कर दिया गया. नगर निगम जोन 6 राजस्व विभाग की टीम द्वारा विभिन्न सम्बंधित सम्पतियों को बकायादारों द्वारा नगर निगम को बकाया अदा नहीं किये जाने पर सीलबंद कर दिया गया.

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web