CNIN News Network

निगम ने गोल बाजार चौक में अस्थायी दुकानों पर रोक की तैयारी की, लेकिन नही कर पायेगी

31 Jul 2026   8 Views

निगम ने गोल बाजार चौक में अस्थायी दुकानों पर रोक की तैयारी की, लेकिन नही कर पायेगी

Share this post with:


जगदलपुर । शहर के पारंपरिक गोल बाजार चौक से इस बार राखी बाजार हटाने की तैयारी कर ली गई है। नगर निगम ने ट्रैफिक जाम को बड़ी समस्या बताते हुए यहां राखी की अस्थायी दुकानें नहीं लगाने देने का फैसला किया है। इतना ही नहीं, निगम की योजना राखी तक सीमित नहीं है। गणेश उत्सव, दीपावली और क्रिसमस जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान लगने वाले अस्थायी बाजारों को भी गोल बाजार चौक से हटाने की तैयारी की जा रही है। निगम के इस निर्णय से वर्षों से यहां दुकान लगाने वाले व्यापारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि गोल बाजार शहर का सबसे प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है और दशकों से त्योहारों के दौरान यहां लगने वाला अस्थायी बाजार न केवल व्यापारियों की आजीविका का बड़ा माध्यम रहा है। इससे छोटे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा, वहीे दूसरी ओर गोल बाजार चौक में दुकान लगाने वाले व्यापारियों के समर्थन में भाजपा के नेता भी सक्रीय हाे गये हैं, इससे यह सुनिश्चित है कि निगम की साेच सही हाे लेकिन वह ऐसा नही कर पायेगी। 
नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा ने कहा कि गोल बाजार चौक पर त्योहारों के दौरान ट्रैफिक जाम गंभीर समस्या बन जाता है। लोगों की आवाजाही प्रभावित होती है और आपातकालीन वाहनों को भी परेशानी होती है। इसी वजह से ट्रायल के तौर पर इस बार अस्थायी दुकानों को अन्य स्थान पर लगाने का निर्णय लिया गया है। यदि व्यवस्था बेहतर रही तो आगे भी इसी मॉडल पर विचार किया जाएगा।
व्यापारियों का कहना है कि दिल्ली दौरे से महापौर संजय पांडेय के लौटने के बाद वे उनसे मुलाकात कर अपनी परेशानियां बताएंगे। उनका मानना है कि संवाद के जरिए ऐसा समाधान निकाला जा सकता है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था भी बनी रहे और शहर की वर्षों पुरानी त्योहारी बाजार की परंपरा भी कायम रहे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web