Share this post with:
जगदलपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग और बस्तर वेटलिफ्टिंग संघ, जगदलपुर के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिवसीय नि:शुल्क वेटलिफ्टिग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 6 मई से 26 मई 2026 तक प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम के जिम हाल में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगा।
इस प्रशिक्षण शिविर में खिलाडिय़ों को एनआईएस क्वालिफाइड कोच कमलेश नाग की ओर से नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर का उद्देश्य बस्तर क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को उभारना और उन्हें उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। शिविर में चयनित खिलाडिय़ों को भविष्य में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं, खेलो इंडिया गेम्स, बस्तर ओलंपिक तथा स्कूल गेम्स जैसी बड़ी स्पर्धाओं के लिए तैयार किया जाएगा। इससे जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवा खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। पंजीयन के लिए इच्छुक खिलाड़ी खेल विभाग, इंदिरा स्टेडियम जगदलपुर में संपर्क कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 7223839477 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल बस्तर में खेल प्रतिभाओं को नई दिशा देने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Share this post with:
02 May 2026 14 Views
02 May 2026 12 Views
02 May 2026 57 Views
30 Apr 2026 36 Views