CNIN News Network

नारायणपुर स्वास्थ्य विभाग में 2.27 करोड़ की गड़बड़ी मामले में निलंबित अधिकारी की चेंबर हुई सील

20 Nov 2026   13 Views

नारायणपुर स्वास्थ्य विभाग में 2.27 करोड़ की गड़बड़ी मामले में निलंबित अधिकारी की चेंबर हुई सील

Share this post with:


नारायणपुर। नारायणपुर स्वास्थ्य विभाग में सीएसआर मद की राशि से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड में 02 करोड़ 27 लाख 73 हजार रुपये का अंतर सामने आने के बाद विभागीय कार्रवाई लगातार आगे बढ़ रही है। इस मामले में सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक के रिकॉर्ड में सामने आए इस अंतर को लेकर विभागीय जांच की प्रक्रिया जारी है। अब मामले से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए संबंधित अधिकारी के चेम्बर को आज शुक्रवार को सील करने की कार्रवाई की गई है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित पांच सदस्यीय टीम की मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर सील करने की कार्रवाई की गई। जांच समिति के गठन से पहले महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखने की यह कवायद मामले की जांच के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार निलंबित सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज परते के चेम्बर को सील करने का निर्णय इसलिए लिया गया है, ताकि वहां मौजूद फाइलों, दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड को सुरक्षित रखा जा सके। जांच समिति के गठन और जांच प्रक्रिया शुरू होने से पहले किसी भी दस्तावेज के गायब होने, उसमें बदलाव होने या छेड़छाड़ की आशंका को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी टीआर. कुंवर सहित पांच सदस्यीय टीम की मौजूदगी में चेम्बर सील करने की कार्रवाई की। कार्रवाई से पहले पंचनामा तैयार किया गया ताकि सीलिंग की पूरी प्रक्रिया विधिवत रिकॉर्ड में दर्ज रहे और बाद में जांच के दौरान दस्तावेजों की स्थिति को लेकर कोई विवाद न हो। विभागीय स्तर पर की जा रही इस कार्रवाई को वित्तीय अनियमितता के मामले में महत्वपूर्ण दस्तावेजों के संरक्षण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web