CNIN News Network

नाबालिग से दु्ष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार

13 Sep 2026   8 Views

नाबालिग से दु्ष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Share this post with:

दंतेवाड़ा। जिले में एक युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर उसके साथ दु्ष्कर्म किया। इसके बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी सोमारू उर्फ समरू मरकाम को गिरफ्तार कर महिला थाना में कार्यवाही उपरांत रविवार को न्यायिक रिमांड पर रवाना कर दिया है।
दंतेवाड़ा महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग अपनी परिचित महिला के साथ राखी बांधने के लिए उसके मायके गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद आरोपी सोमारू उर्फ समरू मरकाम ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ घर ले गया। घर पहुंचने के बाद आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना की जानकारी किसी को देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। घटना के बाद नाबालिग महिला थाना पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी सोमारू उर्फ समरू मरकाम गंजेनार के पाकलू पारा का रहने वाला है। पुलिस टीम उसके घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web