CNIN News Network

नाबालिग से छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

25 Oct 2026   44 Views

नाबालिग से छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share this post with:


कांकेर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से इंस्टाग्राम वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ करने और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कांकेर पुलिस ने एक आरोपी जीतपाल सिंह उर्फ बिट्टू बडगुजरा (32 वर्ष) निंवासी राजापारा को गिरफ्तार किया है। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को पीडि़ता की मां ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जीतपाल सिंह उर्फ बिट्टू बडगुजरा ने उसकी नाबालिग बेटी को इंस्टाग्राम वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ छेड़-छाड़ करने के साथ ही, घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस ने अपराध क्रमांक 370/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 74, 75(2), 78(2), 351(3) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश के लिए उपनिरीक्षक मनोरथ जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने राजापारा स्थित आरोपी के निवास पर दबिश देकर उसे हिरासत में लेकर, पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र साहू, उपनिरीक्षक मनोरथ जोशी, महिला आरक्षक हितेश्वरी चेलक, प्रधान आरक्षक गितेश्वर कुलदीप, आरक्षक रामूराम जुर्री, आरक्षक अनिल मरकाम, महिला आरक्षक गणेश्वरी कोडोपी तथा पेट्रोलिंग टीम का योगदान रहा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web