Share this post with:
कांकेर। जिले के पखांजूर क्षेत्र में एक नाबालिग स्कूली छात्रा से अश्लील फोटो और वीडियो भेजने के लिए मानसिक दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने अतिथि शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षक पर छात्रा को परीक्षा में फेल करने का डर दिखाने और अश्लील संदेश भेजने का भी आरोप है। आरोपी आशीष मंडल (30) हायर सेकेंडरी स्कूल मरोड़ा में गणित विषय पढ़ाता था। बांदे पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके मोबाइल फोन को भी जब्त कर कार्यवाही उपरांत शनिवार को पुलिस ने आरोपी शिक्षक को न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल दाखिल कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी शिक्षक ने स्कूल में अतिरिक्त गणित की कक्षा ली थी। इसी दौरान उसने नाबालिग छात्रा का मोबाइल नंबर लिया। आरोप है कि इसके बाद शिक्षक ने छात्रा को अश्लील संदेश भेजे और उससे अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के लिए दबाव बनाने लगा। आरोपी शिक्षक छात्रा पर मानसिक दबाव बनाने के लिए उसे परीक्षा में फेल करने का डर भी दिखा रहा था। छात्रा पर अश्लील फोटो और वीडियो भेजने के लिए दबाव बनाए जाने की बात सामने आने के बाद छात्रा की मां ने 21 अगस्त को बांदे थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक आशीष मंडल, निवासी पी.व्ही.-40 पुरुषोत्तम नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी जब्त किया है। बांदे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 75, पास्को एक्ट की धारा 12 और आईटी एक्ट की धारा 67 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है।
Share this post with:
21 Aug 2026 37 Views
21 Aug 2026 22 Views
20 Aug 2026 208 Views
20 Aug 2026 38 Views