Share this post with:
00 12 घायल, मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक
रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे 53 पर शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। लाखनी थाना क्षेत्र के मुंडीपार के पास करीब 3:31 बजे आयशर वाहन और महिंद्रा बोलेरो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि छोटे बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में छत्तीसगढ़ के लोहारा और कवर्धा क्षेत्र के लोग भी शामिल हैं। घायलों को भंडारा और नागपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे हैं। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के नागरिकों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साय ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से निरंतर समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ से अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल के लिए भेज दी गई है। छत्तीसगढ़ सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
लाखनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब 3:31 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग -53 पर साकोली से लाखनी की ओर जाने वाले मार्ग पर मुंडीपार के पास हुआ। टाटा कंपनी का आयशर वाहन क्रमांक यूपी 72 बीटी 7974 पेट्रोल पंप से हाईवे पर आ रहा था। इसी दौरान साकोली से लाखनी की ओर जा रही महिंद्रा बोलेरो क्रमांक एमएच 49 यू 9810 से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। आयशर चालक अमर सिंह रामदुलारे यादव (37) निवासी प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश, वाहन चला रहा था। प्रारंभिक जांच में आयशर को तेज गति और लापरवाही से चलाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बोलेरो में महिलाएं, पुरुष और बच्चे सवार थे। हादसे में कुल 9 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की सूची में छत्तीसगढ़ के विचारपुर, चिचोला, बांधाटोला और बिजा क्षेत्र के लोग शामिल हैं।
हादसे में छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के बांधाटोला और लोहारा क्षेत्र के विचारपुर के कई लोग प्रभावित हुए हैं। हादसे की खबर सामने आने के बाद संबंधित गांवों में शोक का माहौल है। विचारपुर के कई लोग इस हादसे में प्रभावित हुए हैं। वहीं बांधाटोला के भी कई लोग घायल हुए हैं और एक महिला की मौत हुई है।
हादसे की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे, एसडीपीओ शिवम विसापुते और पुलिस निरीक्षक आशीष गजभिये समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आयशर और बोलेरो की स्थिति के साथ ही चालक की भूमिका और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
मृतकों के नाम
मिनाक्षी राजकुमार वर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी विचारपुर, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़
सरिता विजय वर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी विचारपुर, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़
कु. रेशा राजकुमार वर्मा, उम्र 02 वर्ष, निवासी विचारपुर, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़
गणेशिया अश्वंत पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी बांधाटोला, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़
राजकुमारी प्रह्लाद पटेल, उम्र 35 वर्ष, निवासी बिजा, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़
घायलों के नाम
सुभाष विजय वर्मा, उम्र 05 वर्ष, निवासी विचारपुर, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
ललिता योगेश पटेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी बांधाटोला, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
तनय योगेश पटेल, उम्र 04 वर्ष, निवासी बांधाटोला, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
रामप्यारी भारत पटेल, उम्र 45 वर्ष, निवासी बांधाटोला, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
सुख्यारी पटेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी बांधाटोला, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
रमस्या पटेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी बांधाटोला, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
कुमारीबाई रामधर कावरे, उम्र 20 वर्ष, निवासी बांधाटोला, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
मयंक योगेश पटेल, उम्र 06 वर्ष, निवासी बांधाटोला, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
रितेश विजय वर्मा, उम्र 03 वर्ष, निवासी विचारपुर, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
कु. मेघा राजकुमार वर्मा, उम्र 03 वर्ष, निवासी विचारपुर, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
लोकेश असवन पटेल, लगभग 09 वर्ष, निवासी बांधाटोला, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
डॉली असवन पटेल, लगभग 07 वर्ष, निवासी बांधाटोला, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
Share this post with:
11 Sep 2026 60 Views
11 Sep 2026 54 Views
11 Sep 2026 17 Views
11 Sep 2026 15 Views
11 Sep 2026 56 Views
11 Sep 2026 21 Views
10 Sep 2026 24 Views
10 Sep 2026 23 Views