Share this post with:
उज्जैन--सावन के तीसरे सोमवार और साल में एक बार नागपंचमी पर खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उज्जैन में भारी भीड़ उमड़ी। इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढऩे से कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। कई श्रद्धालुओं को तबियत बिगडऩे पर अस्पताल में दाखिल कराया गया। हालात भगदड़ जैसे हो गई पुलिस के जवानों की सजगता से बड़ा हादसा टल गया।
घायलों में हिंदू बाई निवासी ढांचा भवन उज्जैन, सागर पुत्र मनीष उम्र 19 वर्ष निवासी किशनपुरा उज्जैन, लक्ष्मीबाई निवासी ढांचा भवन उज्जैन, अनसूया व उसकी मां ममता दोनों निवासी गंजबासौदा, हरिश्चंद्र निवासी ग्राम सिलवासा, वापी गुजरात, सोनम उम्र 18 वर्ष निवासी ग्वालियर, सुजीत कुमार निवासी दरभंगा बिहार, खुशी निवासी ग्वालियर तथा तुलसी व उसकी मां रेखा बाई दोनों निवासी वलसाड गुजरात शामिल हैं।
Share this post with:
15 Aug 2026 31 Views