CNIN News Network

नहाय खाय के साथ 13 को प्रारंभ होगी चार दिवसीय छठ महापर्व

10 Nov 2026   12 Views

नहाय खाय के साथ 13 को प्रारंभ होगी चार दिवसीय छठ महापर्व

Share this post with:

रायपुर। चार दिवसीय छठ महापर्व नवंबर 13 को नहाय खाय के साथ प्रारंभ होगी। रायपुर में छठ पूजा 50 से अधिक स्थानों जैसे खारुन नदी के महादेव घाट, व्यास तालाब और अन्य तालाबों के किनारे धूम-धाम से मनाया जायेगा । खरना 14 नवंबर 14 को, संध्या अर्घ्य 15 नवंबर को और उषा अर्घ्य 16 को नवंबर होगा, इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि समिति ने इस वर्ष छठ पूजा भव्यता और उत्साह से मनाने का निर्णय लिया है। अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका गायत्री यादव (लखनऊ), लोक गायक मुकुल सिंह और लोक गायिका इशरत जहाँ केडिया (मुंबई) के द्वारा 15 नवंबर को संध्या में महादेव घाट पर छठ गीतों के प्रस्तुति दी जाएगी। लोकधारा के मशहूर छत्तीसगढ़ी कलाकार तिलक राजा साहू और केशरी साहू के द्वारा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रयागराज की सोनाली तरुण चोपड़ा एवं टीम के कलाकारों के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नृत्य नाटिका एवं झांकी की प्रस्तुति की जाएगी। सांस्कृतिक प्रस्तुति 15 नवंबर को संध्या 4 बजे से शुरू होगी। महादेव घाट पर 15 नवंबर को संध्या में महाआरती का आयोजन किया जायेगा। नवा रायपुर अटल नगर में झांझ तालाब के किनारे भी भव्यता के साथ छठ पूजा का आयोजन किया जायेगा । समिति जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से शहर के खारुन नदी के महादेव घाट सहित सभी घाटों कि सफाई किया जा रहा है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web