Share this post with:
जगदलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नशीली कैप्सूल बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 7 पत्ते में 56 कैप्सूल मिले हैं। जिनकी कीमत करीब 2800 रुपए बताई गई है। आरोपी की पहचान डोंगाघाट निवासी संदीप नाग (28) के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मगडूं कचौरा रोड स्थित गोयल बाड़ी के पास नशीली कैप्सूल बेचने के लिए खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर संदीप नाग को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से डाइसाइक्लोमीन एचसीएल, ट्रामाडोल एचसीएल और एसिटामिनोफेन कैप्सूल पायवॉन स्पाज़ प्लस के 7 पत्ते मिले। इनमें कुल 56 कैप्सूल थे। पुलिस ने कैप्सूल जब्त कर आरोपी से इनके संबंध में पूछताछ की। पुलिस के अनुसार संदीप नाग नशीली कैप्सूल रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पूछताछ में उसने कैप्सूल बेचने की बात स्वीकार की। इसके द पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (बी) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर विशेष न्यायालय एनडीपीएस जगदलपुर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक रानी सोनी, उप निरीक्षक अरुण मरकाम और प्रमोद ठाकुर, प्रधान आरक्षक विनोद चांदने, आरक्षक रंगलाल खरे, बलराम, रीना अनंत, महेंद्र, कृष्ण नेताम, धर्मेंद्र और मंहगू का योगदान रहा।
Share this post with:
04 Oct 2026 31 Views
04 Oct 2026 20 Views
04 Oct 2026 17 Views
04 Oct 2026 30 Views
03 Oct 2026 42 Views