Share this post with:
रायपुर। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए गुरुकुल महिला महाविद्यालय, की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर नशा मुक्त युवा संवाद मेला का आयोजन चंगोराभाठा के सांस्कृतिक भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा नशामुक्त परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। इस दौरान युवाओं ने नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर, लाखे नगर मंडल अध्यक्ष सचिन सिंघल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से डॉ. सृष्टि यदु, पार्षद दुर्गा याद राम साहू, समाज कल्याण विभाग से कला प्रथक दल केसंतोष चंद्राकर, रमेश ठाकुर कला प्रथक सहायक, संदीप कुलदीप, परमात्मा वस्त्रकार कल प्रथक सहायक उपस्थित रहे।
जिला संगठक एवं कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रात्रि लहरी ने कहा कि नशा आज युवाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और सामाजिक जीवन के लिए एक गंभीर चुनौती है। इस चुनौती का सामना केवल कानून से नहीं, बल्कि जागरूकता, सकारात्मक संवाद, पारिवारिक सहयोग और सामुदायिक सहभागिता से किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, अपने साथियों को जागरूक करने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया और बताया कि शपथ, नुक्कड़ नाटक, हस्ताक्षर अभियान,संगीत युवा संवाद द्वारा जागरूक करेंगे।
डॉ. चंद्राकर ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करते हुए कानून एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है। युवाओं को कानून का सम्मान करते हुए अनुशासित जीवन अपनाना चाहिए। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में जागरूक नागरिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
Share this post with:
09 Oct 2026 5 Views
09 Oct 2026 7 Views
09 Oct 2026 13 Views
09 Oct 2026 16 Views
08 Oct 2026 56 Views
08 Oct 2026 43 Views
08 Oct 2026 14 Views
07 Oct 2026 44 Views