CNIN News Network

नरोत्तम मिश्रा दिल्ली रवाना,सियासी हलचलें तेज

12 Jul 2026   7 Views

नरोत्तम मिश्रा दिल्ली रवाना,सियासी हलचलें तेज

Share this post with:

 

 

0- भोपाल बैठक में नहीं बनी बात

भोपाल -- दतिया विधानसभा उप-चुनाव के लिए टिकट कटने के बाद मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि नरोत्तम मिश्रा अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि वे दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आलाकमान से मुलाकात कर सकते हैं। कल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की थी। कांग्रेस ने वजनदार प्रत्याशी उतारकर उधर मुश्किलें बढ़ा दी हैं वहीं चुनाव की कमान भाजपा ने सिंधिया को सौंपकर ये बता दिया कि उपचुनाव को वे हल्के में नहीं ले रहे हैं,हर हाल में सीट जीतना है।  

बता दें दतिया से टिकट न मिलने के बाद से ही नरोत्तम मिश्रा लगातार सक्रिय हैं। इससे पहले कल रात उन्होंने भोपाल में मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से भी मुलाकात की थी। टिकट कटनेे के बाद नरोत्तम मिश्रा ने कल ही मीडिया से बातचीत में साफ कर दिया था कि वे अपने समर्थकों और अपनी बात को सही तरीके से 'पार्टी फोरमÓ पर रखेंगे। इसी सिलसिले में अब उनका दिल्ली दौरा बेहद अहम माना जा रहा है, जहां वे केंद्रीय नेताओं के सामने अपनी बात रख सकते हैं।

हालांकि नरोत्तम मिश्रा पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है और वे भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार भी करेंगे, लेकिन उनका इस तरह अचानक दिल्ली जाना राज्य की सियासत में चर्चा का विषय बन गया है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web