CNIN News Network

नरोत्तम मिश्रा दिल्ली में नितिन नवीन से मिले,पार्टी के प्रति दोहरायी निष्ठा

12 Jul 2026   25 Views

नरोत्तम मिश्रा दिल्ली में नितिन नवीन से मिले,पार्टी के प्रति दोहरायी निष्ठा

Share this post with:

 

0-कहा मै किसी को दोष नहीं दूंगा, हो सकता है कमी मुझमे ही होगी

 

नई दिल्ली। दतिया उपचुनाव में टिकट कटने के बाद पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार को दिल्ली पहुंचे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान दतिया उपचुनाव और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। डॉ. मिश्रा ने कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को समझा दिया है तथा सभी अब पार्टी के निर्णय के साथ हैं।

 

गौरतलब है कि दतिया से टिकट कटने के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन और हंगामा किया था। दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के मंच पर अपनी बात रखने का एक निर्धारित तरीका होता है और उसी प्रक्रिया के तहत अपनी बात रखी जाएगी। डॉ. मिश्रा ने कहा कि,  'मैंने अपने समर्थकों को समझाया है और वे मान भी गए हैं। पार्टी का फोरम सर्वोपरि है। यह तो तय हो गया कि मेरा कद बड़ा नहीं है, पार्टी हमेशा सबसे ऊपर होती है।उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी की ओर से कोई आश्वासन नहीं दिया गया है और न ही उन्होंने किसी प्रकार का भरोसा मांगा है।  'मैं भाजपा का एक साधारण कार्यकर्ता हूं और उसी नाते पार्टी के लिए काम करता रहूंगा। '

 

पूर्व मंत्री ने कहा कि वह भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन में शामिल होंगे और पूरी मजबूती से उनके पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आशुतोष तिवारी निश्चित रूप से चुनाव जीतेंगे। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने टिकट नहीं मिलने को लेकर किसी पर आरोप लगाने से भी इनकार किया। उन्होंने कहा,  'मैं किसी को दोष नहीं दूंगा। यदि कोई कमी है तो वह मुझमें ही होगी, जिस पर मैं आत्मचिंतन करूंगा। उन्होंने अपनी पार्टी के प्रति निष्ठा दोहराते हुए कहा,  'मैं कभी नाराज नहीं था, न हूं और न कभी रहूंगा। नरोत्तम मिश्रा का भाजपा में जन्म हुआ है और भाजपा में ही मरेगा। बताया गया कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बीच यह मुलाकात सोमवार दोपहर दिल्ली में हुई, जिसमें दतिया उपचुनाव की रणनीति और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने पर भी चर्चा की गई।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web