Share this post with:
रायपुर। रायपुर प्रेस बिरादरी के सबसे वयोवृद्ध सदस्य नरेन्द्र कुमार जैन का बुधवार को निधन हो गया है। वे नीलेश जैन के पिता थे। उन्होने 1957 से 2010 तक नवभारत प्रेस रायपुर के विज्ञापन विभाग में नियमित सेवाएं दी। वे कालीबाड़ी स्कूल की प्रथम मैट्रिक बैच के टापर थे। रायपुर के पहले आर्केस्ट्रा लिटिल म्यूजिक के भी वे सदस्य थे। रायपुर की पहली विज्ञापन एजेंसी के संचालक भी रहे। अंतिम यात्रा कल गुरुवार की सुबह दस बजे बूढ़ापारा स्थित निवास स्थान से मारवाड़ी शमशान घाट जाएगी।
Share this post with:
24 Jun 2026 11 Views
23 Jun 2026 39 Views
23 Jun 2026 29 Views
22 Jun 2026 28 Views