CNIN News Network

नजूल जमीन पर मकान निर्माण को लेकर महिलाओं में हुई मारपीट

30 Apr 2026   1 Views

नजूल जमीन पर मकान निर्माण को लेकर महिलाओं में हुई मारपीट

Share this post with:

जगदलपुर। जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र में नजूल जमीन पर बने मकान को लेकर गुरूवार सुबह बड़ा विवाद सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एक महिला पिछले कई वर्षों से अपनी पांच बेटियों के साथ करीब ढाई सौ वर्ग फीट के कच्चे मकान में रह रही थी। परिवार ने कच्चे मकान को पक्का बनाने का काम शुरू किया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि क्षेत्र की भाजपा महिला पार्षद ने निर्माण कार्य रुकवा दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि महिलाएं आपस में भिड़ गईं और एक-दूसरे के बाल खींचकर जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद दोनों पक्ष बोधघाट थाना पहुंचे, जहां एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web