Share this post with:
रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अभी से अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं और इसके लिए अलग-अलग नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक की नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने की। बीरगांव में डॉ. शिवकुमार डहरिया, भिलाई में धनेंद्र साहू और रिसाली में मोहन मरकाम को पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं भिलाई-चरौदा में विकास उपाध्याय को जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस ने नगर निगमों के अलावा 5 नगर पालिकाओं और 6 नगर पंचायतों के लिए भी पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पर्यवेक्षक स्थानीय संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय करेंगे। साथ ही चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति, स्थानीय समीकरण और संगठन की तैयारियों की जानकारी प्रदेश संगठन तक पहुंचाएंगे।
नगर निगम पर्यवेक्षक
रायपुर ग्रामीण -बीरगांव पर्यवेक्षक शिवकुमार डहरिया, सह-पर्यवेक्षक लेखराम साहू व मोतीलाल देवांगन
भिलाई शहर - भिलाई पर्यवेक्षक धनेन्द्र साहू, सह-पर्यवेक्षक दीपक दुबे व रिसाली - पर्यवेक्षक मोहन मरकाम,सह-पर्यवेक्षक कन्हैया अग्रवाल, दुर्ग ग्रामीण -भिलाई-चरौदा पर्यवेक्षक विकास उपाध्याय, सह-पर्यवेक्षक राजेन्द्र साहू व
नगर पालिका पर्यवेक्षक
कोरिया - बैकुण्ठपुर - राघवेन्द्र सिंह, शिवपुर चरवा - श्री प्रशांत मिश्रा,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ - सारंगढ़ - श्रीमती चातुरी नंद
दुर्ग ग्रामीण - जामुल - प्रमोद दुबे
खैरागढ़-गंडई-छुईखदान - खैरागढ़ - श्रीमती छन्नी साहू
नगर पंचायत पर्यवेक्षक
सूरजपुर - प्रेमनगर - भानुप्रताप सिंह
बेमेतरा - मारो - सुनील महेश्वरी
कांकेर - नरहरपुर - आनंद पवार
सुकमा - कोन्टा - अवधेश गौतम
बीजापुर - भैरमगढ़ - रेखचंद जैन व भोपालपट्नम - सत्तार अली
Share this post with:
08 Sep 2026 14 Views
07 Sep 2026 24 Views
07 Sep 2026 27 Views
06 Sep 2026 26 Views
05 Sep 2026 190 Views
05 Sep 2026 37 Views
04 Sep 2026 381 Views
03 Sep 2026 1962 Views