Share this post with:
बीजापुर। नगर पालिका परिषद बीजापुर में बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। समारोह में नवनियुक्त एल्डरमैनों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर नगर के विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में एसडीएम एवं पीठासीन अधिकारी जागेश्वर कौशल ने सभी मनोनीत एल्डरमैनों को विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उनके सफल, जनहितैषी और विकासोन्मुख कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी, उपाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, जिला महामंत्री संजय लुकड़, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला तोकल, भाजपा बीजापुर मंडल अध्यक्ष अशोक राव, भाजपा अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्यमैया जागर सहित नगर पालिका परिषद के सभी पार्षद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ), अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि एल्डरमैन नगर पालिका परिषद के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और उनके अनुभव का लाभ नगर के विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े निर्णयों में मिलेगा। सभी जनप्रतिनिधियों ने बीजापुर के सर्वांगीण विकास, सुशासन और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
Share this post with:
29 Jul 2026 30 Views
28 Jul 2026 25 Views
27 Jul 2026 130 Views
27 Jul 2026 56 Views