Share this post with:
रायपुर। नगर निगम जोन 1 द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत वीर शिवाजी वार्ड अंतर्गत खमतराई मुक्तिधाम परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु स्वच्छता कायम की एवं मुक्तिधाम परिसर में नागरिको की सुविधा हेतु कुर्सियां लगाने की व्यवस्था गयी। वहीं पूरे मुक्तिधाम परिसर में स्वच्छता कायम करते हुए खमतराई मुक्तिधाम की दीवाल पर पेंटिंग एवं रंगरोगन कराकर उसे सीटीयू स्वच्छता लक्षित ईकाई के अंतर्गत सुव्यवस्थित स्वरूप दिया गया।
इसी प्रकार नगर निगम जोन 3 द्वारा जोन 3 अंतर्गत गुरू गोविंद सिंह वार्ड कमांक 29 अंतर्गत गोविंद नगर में सीटीयू स्वच्छता लक्षित ईकाई का विकास वहां नागरिको द्वारा कचरा डाले जाने से बन गये मुक्कड की सघन सफाई करवाकर एवं मुक्कड के स्थान पर सीटीयू के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कार्य उक्त स्थल में करते हुए वहां स्वच्छता जनजागरण स्लोगन लिखवाकर एवं नागरिकों हेतु कुर्सियों की व्यवस्था कर पर्यावरण संरक्षण हेतु गमले रखवाकर उस उक्त स्थल को सुन्दर स्वरूप प्रदान करने का कार्य किया गया।
Share this post with:
30 Oct 2026 43 Views
29 Oct 2026 44 Views
29 Oct 2026 31 Views