Share this post with:
नारायणपुर। जिले को नक्सल मुक्त घोषित किए जाने के बाद से जिले में सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार सर्चिंग अभियान के दौरान ग्राम कदेर के समीप जंगल में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का ड़प बरामद हुआ है। बीएसएफ की 133वीं वाहिनी की टीम ने शनिवार को ग्राम कदेर के समीप जंगल में दबाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक, संचार उपकरण, इलेक्ट्रानिक सामग्री, चिकित्सा सामग्री, नक्सल साहित्य और अन्य सामग्री बरामद किया गया है। बरामद 44 बीजीएल शेल को सुरक्षा की दृष्टि से बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। इसकी पुष्टि नारायणपुर एसपी संदीप कुमार पटेल ने की है।
नारायणपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ की 133वीं वाहिनी, सोनपुर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कदेर के जंगल में नक्सलियों ने बड़ी मात्रा में सामग्री छिपाकर रखा है। सूचना के आधार पर टीम ने क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संदिग्ध स्थान की जांच की। खुदाई के दौरान जमीन के भीतर से हथियार और अन्य नक्सल सामग्री बरामद हुई।
बरामद सामग्री में एक 303 राइफल, छह 315 राइफल, एक 12 बोर बंदूक, दो बीजीएल, विभिन्न प्रकार के 179 कारतूस, 303 राइफल की मैगजीन, आरएफ डिटेक्टर, एंटीना, आइडी आपरेटिंग मैकेनिज्म, जीपीएस, नक्सली वर्दी, नक्सली बैनर, फोटो, बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य, चिकित्सा सामग्री, जनरेटर मैनुअल, छह पेन ड्राइव, 78 मेमोरी कार्ड तथा अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल है। सुरक्षा कारणों से बरामद 24 बड़े और 20 छोटे, कुल 44 बीजीएल शेल को बीडीएस ने मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। इसलिए इन्हें जब्ती सूची में शामिल नहीं किया गया। पुलिस ने बताया कि बरामद अन्य सामग्री के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नक्सल हिंसा मुक्त क्षेत्रों में सुरक्षाबलों का सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके तथा क्षेत्र में स्थायी शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सके।
Share this post with:
18 Jul 2026 15 Views
18 Jul 2026 17 Views
18 Jul 2026 27 Views
18 Jul 2026 38 Views
18 Jul 2026 95 Views
17 Jul 2026 9 Views
17 Jul 2026 18 Views