Share this post with:
नारायणपुर। जिले में नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बीएसएफ की 133वीं वाहिनी ने मसपुर और गुडरापाल के जंगलों में अभियान चलाते हुए हथियारों और गोला-बारूद का एक छिपा हुआ डंप बरामद किया है।
बीएसएफ की ‘ई’ कंपनी द्वारा कैंप मसपुर से आस-पास के वन क्षेत्रों में तलाशी अभियान संचालित किया गया। जंगल के भीतर गहन सर्चिंग के दौरान जवानों को एक संदिग्ध स्थान दिखाई दिया। क्षेत्र की घेराबंदी कर सावधानीपूर्वक जांच करने पर वहां हथियारों और अन्य सामग्रियों का छिपाकर रखा गया जखीरा मिला, जिसे सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में ले लिया। सुरक्षा बलों द्वारा बरामद सामग्री में एक देसी बीजीएल लॉन्चर, सात बीजीएल गन, एक 12 बोर राइफल, 37 राउंड कारतूस, लगभग 15 मीटर वायर और पांच पोच शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि इन सामग्रियों को पहले से जंगल में छिपाकर रखा गया था और जरूरत पड़ने पर उपयोग के लिए सुरक्षित रखा गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार 31 मार्च 2026 को नारायणपुर को नक्सलमुक्त घोषित किए जाने के बावजूद सुरक्षा बल लगातार दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में अभियान चला रहे हैं। इन अभियानों का उद्देश्य छिपाए गए हथियारों, विस्फोटकों और अन्य संसाधनों की बरामदगी कर क्षेत्र में स्थायी शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
Share this post with:
18 Jun 2026 25 Views
18 Jun 2026 8 Views
18 Jun 2026 9 Views
18 Jun 2026 22 Views
16 Jun 2026 40 Views
14 Jun 2026 64 Views