CNIN News Network

नक्सली डंप से बरामद 10 लाख पर दावा-आपत्ति आमंत्रित

27 Nov 2026   14 Views

नक्सली डंप से बरामद 10 लाख पर दावा-आपत्ति आमंत्रित

Share this post with:

सुकमा। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान थाना केरलापाल क्षेत्र से संबंधित अपराध क्रमांक 10/2026 के तहत नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये की नगदी के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा वैधानिक प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। उक्त कार्रवाई आर्म्स एक्ट की धारा 25 तथा विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 की धारा 17 एवं 40 के अंतर्गत की जा रही है। जब्त राशि के प्रतिधारण के संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जब्त नगदी पर किसी व्यक्ति, संस्था अथवा अन्य पक्ष का वैध स्वामित्व या कोई दावा-आपत्ति है, तो वे अपने दावे के समर्थन में समस्त आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाण प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए समाचार प्रकाशन की तिथि से एक सप्ताह की समय-सीमा निर्धारित की गई है। इच्छुक पक्षकार अपना दावा अभिहित प्राधिकारी प्रमुख सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग के समक्ष मंत्रालय, महानदी भवन, तृतीय तल, नवा रायपुर स्थित कक्ष क्रमांक 5-3-10 में प्रस्तुत कर सकते हैं।
निर्धारित समयावधि के भीतर प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का सक्षम स्तर पर परीक्षण किया जाएगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी का उक्त राशि पर वैध दावा है, तो वह निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक प्रमाणों के साथ अपना पक्ष प्रस्तुत करें। समय-सीमा समाप्त होने के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा तथा प्रचलित नियमों के अनुरूप आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web