CNIN News Network

नक्सली डंप से बड़ी मात्रा में विस्फोटक, कारतूस बरामद

21 Jul 2026   2 Views

नक्सली डंप से बड़ी मात्रा में विस्फोटक, कारतूस बरामद

Share this post with:

कांकेर। जिले को नक्सल मुक्त घोषित किए जाने के बाद से जिले में सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार चलाये जा रहे सर्चिंग अभियान के दौरान मंगलवार को कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांकेर-नारायणपुर सीमा पर ग्राम आलपरस और गुमचुर के बीच स्थित जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए एक डंप से बड़ी मात्रा में विस्फोटक, कारतूस, बीजीएल सेल, डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर, स्टील कंटेनर,दवाइयां तथा नक्सल गतिविधियों में उपयोग की जाने वाली अन्य सामग्री बरामद की गई है।कांकेर एसपी निखिल कुमार राखेचा ने नक्सली ड़प बरामद करने की पुष्टि की है। 
कांकेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) एवं बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की संयुक्त टीम सर्चिंग के दौरान जंगल में छिपाकर रखे गए नक्सली डंप का पता लगाया और वहां से बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की। बरामद सामग्री में इंसास, 303, एसएलआर एवं 8 एमएम रायफल के कारतूस, बीजीएल सेल, डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर, स्टील कंटेनर, दवाइयां तथा नक्सल गतिविधियों में उपयोग की जाने वाली अन्य सामग्री शामिल है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने मौके पर ही बरामद बीजीएल सेल, डेटोनेटर एवं कॉर्डेक्स वायर को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया।
कांकेर पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या सुरक्षाबलों को सूचित करें। नागरिकों के सहयोग से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है। क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web