Share this post with:
बीजापुर। जिले में लगातार चलाये जा रहे सर्चिंग अभियान के तहत मंगलवार को थाना बेदरे क्षेत्र के ग्राम लंका पहाड़ी के जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए हथियारों के जाखिरे का नक्सली डंप बरामद किया गया है। सुरक्षाबलों ने मौके से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद एवं अन्य सामग्री बरामद की है। बरामद नक्सली डंप से एक एसएलआर एक एलएमजी रायफल, एक इंसास रायफल, एक 315 बोर बंदूक, दो बीजीएल लॉन्चर, 17 बीजीएल सेल और एक चाइना हैंड ग्रेनेड शामिल हैं। इसके अलावा 49 एसएलआर राउंड, .315 बोर के 15 राउंड, 15 बीजीएल कारतूस, चार एसएलआर मैगजीन तथा एक 315 बोर मैगजीन भी बरामद की गई है।
बीजापुर एसपी उमेंश कुमार गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सर्चिंग के दौरान डिमाइनिंग कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान जंगल में छिपाकर रखे गए डंप का पता चला। जिससे बरामद हथियार एवं अन्य सामग्री को जब्त कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई के दौरान सितंबर माह में लगातार मिल रहे नक्सली डंप से पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियार एवं अन्य सामग्री बरामद हो रहे हैं- जिसमें 20 सितंबर को थाना भैरमगढ़ क्षेत्र के आदवाड़ा जंगल से एके-47, .315 बोर हथियार, सिंगल शॉट पिस्टल सहित जिंदा कारतूस और मैगजीन बरामद किए गए। 16 सितंबर को थाना फरसेगढ़ क्षेत्र के बड़ेआलवाड़ा जंगल से .315 बोर रायफल, 49 जिंदा राउंड, .303 के 25 जिंदा राउंड, 12 बोर के 49 जिंदा राउंड, करीब 8 किलोग्राम जिलेटिन, वॉकी-टॉकी सहित अन्य सामग्री मिले थे। 10 सितंबर को थाना मिरतुर क्षेत्र के इंद्रिपाल जंगल में अलग-अलग स्थानों से नॉन-इलेक्ट्रिकल वायर के सात बंडल, डेटोनेटर और ग्रेनेड बरामद किए गए। वहीं 1 सितंबर को थाना भोपालपटनम क्षेत्र के नीलमडग़ु जंगल से माओवादी डंप से 12 बोर का देशी कट्टा, एक बीजीएल लॉन्चर, आठ बीजीएल सेल, 12 बोर के 10 जिंदा राउंड सहित अन्य सामग्री बरामद की गई थी। लगातार हो रही इन कर्लयवाहियों से जंगलों में नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री की बरामदगी का सिलसिला जारी है।
Share this post with:
22 Sep 2026 8 Views
22 Sep 2026 14 Views
21 Sep 2026 32 Views
21 Sep 2026 18 Views
19 Sep 2026 196 Views
19 Sep 2026 48 Views