Share this post with:
जगदलपुर। आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा के पास पोलावरम के जंगल से पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने एक संयुक्त अंतरराज्यीय अभियान चलाकर नक्सलियों द्वारा छुपाए गए विस्फोटकों और चिकित्सा सामग्री का बड़ा नक्सली ड़प बरामद किया है। इस डंप से 670 जिंदा बीजीएल शेल के अलावा डेटोनेटर, गन पाउडर, फ्यूज और दूसरी विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार यह विस्फोटक डंप नक्सली कमांडर माड़वी हिडमा से जुड़ा हुआ है। हिडमा के मारे जाने के बाद से सुरक्षाबल लगातार उसके ठिकानों और छिपाए गए सामान की तलाश कर रहे थे। यह बरामदगी उन खुफिया सूचनाओं के बाद हुई है, जिनमें नक्सली नेता माड़वी हिडमा द्वारा विस्फोटक डंप छुपाए जाने की बात सामने आई थी। हिडमा पिछले साल मारेदुमिल्ली के पास जंगल क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मारा गया था।
पोलावरम जिले के पुलिस अधीक्षक के. चक्रवर्ती ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सीआरपीएफ कर्मियों के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान अंतरराज्यीय सीमा के पास एक नक्सली डंप से भारी मात्रा में विस्फोटक और आवश्यक चिकित्सा सामग्री बरामद की गई है। उन्होने बताया कि गठित एक विशेष टीम ने सीआरपीएफ की सहायता से लगातार निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने के बाद सीमा क्षेत्र में इस अभियान को अंजाम दिया और जमीन में छुपाकर रखी गई सामग्री को बाहर निकाला। बरामद विस्फोटक डंप नक्सली कमांडर माड़वी हिडमा से जुड़ा हुआ है।
पोलावरम जिले के पुलिस अधीक्षक के. चक्रवर्ती के अनुसार जब्त किए गए जखीरे में 670 जिंदा बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (बीजीएल) शेल, 42 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 250 ग्राम बारूद, 12 बूस्टर या विस्फोटक रिंग, सात जिंदा भरमार कारतूस और लगभग छह मीटर फ्यूज शामिल हैं। इसके साथ ही पुलिस ने डंप से आवश्यक दवाओं और मेडिकल किट बॉक्स सहित 20 प्रकार की चिकित्सा सामग्री भी बरामद की है। इसमें जरूरी दवाइयां और मेडिकल किट बॉक्स शामिल हैं।पुलिस अधीक्षक के. चक्रवर्ती ने स्पष्ट किया कि जिले और आस-पास के सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों द्वारा छुपाए गए अन्य विस्फोटक डंपों की पहचान करने और उन्हें बरामद करने के लिए तलाशी तथा कॉम्बिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इस पूरे अभियान में सीआरपीएफ की 212 बटालियन, कोबरा 204 और 196 बटालियन के जवान शामिल थे। अभियान के दौरान 212 बटालियन के सेकेंड-इन-कमांड दिनेश कुमार और पोलावरम जिले के अधिकारियों सहित पुलिस व सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Share this post with:
19 Nov 2026 13 Views
19 Nov 2026 14 Views
19 Nov 2026 18 Views
19 Nov 2026 27 Views
19 Nov 2026 38 Views
19 Nov 2026 27 Views
18 Nov 2026 79 Views