Share this post with:
बीजापुर। थाना उसूर क्षेत्र अंर्तगत पुजारी कांकेर कैंप से लगभग 05 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में पहाड़ी भूभाग में पामेड़ एरिया कमेटी के अज्ञात नक्सलियों द्वारा संदिग्ध नक्सली डंप की सूचना पर के. कबीब (आईपीएस), आईजी सेक्टर छत्तीसगढ़ के दिशा-निर्देशानुसार तथा बीएस. नेगी, डीआईजी ऑप्स रेंज बीजापुर के मार्गदर्शन में 196वीं वाहिनी सीआरपीएफ और कोबरा की संयुक्त टीम बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुजारी कांकेर के पास जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान आज शनिवार को बड़े नक्सल डंप से 143 बीजीएल राउंड बरामद किया गया है। बीजापुर एसपी उमेश कुुमार गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।
थाना उसूर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 196वीं वाहिनी सीआरपीएफ और कोबरा की संयुक्त टीम बीजापुर के थाना उसूर क्षेत्र के पुजारी कांकेर गांव के पास जंगलों में सर्चिंग के दौरान अत्यंत सतर्कता के साथ चलाए गए इस सघन सर्चिंग अभियान के दौरान पामेड़ एरिया कमेटी के अज्ञात नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 143 बीजीएल राउंड एवं एक सिंटेक्स बरामद किया है। बरामद नक्सली डंप की समस्त सामग्री को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना उसूर को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Share this post with:
30 Oct 2026 29 Views
30 Oct 2026 32 Views
30 Oct 2026 67 Views