CNIN News Network

नए शिक्षा सत्र की शुरुआत से पहले शिक्षक अवकाश में कर रहे पुस्तकों की स्क्रीनिंग

19 May 2026   15 Views

नए शिक्षा सत्र की शुरुआत से पहले शिक्षक अवकाश में कर रहे पुस्तकों की स्क्रीनिंग

Share this post with:


कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर ब्लॉक में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत से पहले विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग के द्वारा कलस्टर बनाकर संकुल केंद्रों में पाठ्य पुस्तकें पहुंचाया जा रहा है। इन पुस्तकों को शिक्षक ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी स्कूल पहुंचकर पुस्तकों की स्क्रीनिंग और जांच कार्य में जुटे हुए हैं। शिक्षा विभाग के निर्देश पर संकुलों में पहुंची पाठ्यपुस्तकों का मिलान किया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी कक्षाओं और विषयों की पुस्तकें पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं या नहीं।
शिक्षकों द्वारा पुस्तकों की गिनती कर सूची तैयार की जा रही है। इसके माध्यम से यह पता लगाया जा रहा है कि कौन-कौन सी पुस्तकें अभी तक नहीं पहुंची हैं अथवा किन पुस्तकों की संख्या कम है। समय रहते इसकी जानकारी मिलने पर संबंधित पुस्तकों की मांग भेजकर उन्हें मंगाया जा सकेगा। इससे नए सत्र की शुरुआत में विद्यार्थियों को किताबों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शिक्षकों ने बताया हर वर्ष सत्र प्रारंभ होने के बाद कुछ पुस्तकों की कमी सामने आती है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है। इस बार पहले से तैयारी कर समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। स्कूलों में पुस्तकों की स्क्रीनिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि सत्र शुरू होने के पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। समय पर पुस्तक वितरण हो इसके लिए तैयारी बीईओ क्षमा सोनेल ने बताया विद्यार्थियों को पहले दिन से ही पुस्तकें उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। निर्देश दिए गए हैं समय पर पुस्तक वितरण के पूर्व सुनिश्चित हो पर्याप्त पुस्तकें हो इसके लिए स्क्रीनिंग हो। ताकि समय से पहले सभी पुस्तकें मंगवा सके।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web