CNIN News Network

कृषि विवि द्वारा विकसित संजीवनी धान का फायदा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे : राज्यपाल

10 May 2024   34 Views

कृषि विवि द्वारा विकसित संजीवनी धान का फायदा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे : राज्यपाल

Share this post with:

00 कुलपति डॉ. चंदेल ने राज्यपाल को संजीवनी धान के संबंध में जानकारी दी

रायपुर। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज इंदिरा गांधी कृषि विश्विद्यालय के कुलपति डॉ गिरीश चंदेल ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित धान की नवीन प्रजाति संजीवनी धान के बारे में जानकारी दी। डॉ चंदेल ने राज्यपाल को बताया की भाभा एटॉमिक रिसर्च इंस्टीटयूट मुंबई के सहयोग से कृषि विश्वविद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ की औषधीय गुणों वाली परंपरागत किस्मों से संजीवनी धान का विकास किया गया है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है तथा इसमें एन्टी कैंसर गुण पाये गये हैं। राज्यपाल श्री हरचिंदन ने इस उपलब्धि के लिये कुलपति डॉ चंदेल तथा उनके वैज्ञानिकों को बधाई और शुभकामनायें दी। श्री हरिचंदन ने कहा की संजीवनी धान का ज्यादा मात्रा में उत्पादन किया जाये तथा अधिक से अधिक लोगों तक इसे पहुंचाया जाए जिससे इसका लाभ अधिक लोगों को मिल सके।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web