Share this post with:
धोनी ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मंगलवार को महेंद्र सिंह धोनी को टीम का मेंटर बनाया।
धोनी 19 साल आईपीएल खेले। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 17 सीजन बिताए। 2016 और 2017 में टीम पर प्रतिबंध लगने के कारण वे राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए खेले। उन्होंने 278 मैच में 5,314 रन बनाए। उनकी कप्तानी में सीएसके ने 5 आईपीएल और 2 चैंपियंस लीग टी-20 खिताब जीते हैं। बता दें 2026 में धोनी चोट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मैच नहीं खेल सके थे।
चेन्नई की मालिक रूपा गुरुनाथ ने बताया कि शनिवार को वीडियो कॉल पर 2027 सीजन के लिए चेन्नई से रिलीज होने वाले खिलाडिय़ों पर चर्चा हो रही थी। तभी धोनी ने बहुत धीरे से कहा- शायद आपको इसमें मेरा नाम भी जोड़ देना चाहिए।
Share this post with:
18 Nov 2026 62 Views