CNIN News Network

धनपुंजी पेट्रोल से नकली पिस्तौल दिखाकर नगदी रकम लूट का फरार आराेपी गिरफ्तार

25 Apr 2026   6 Views

धनपुंजी पेट्रोल से नकली पिस्तौल दिखाकर नगदी रकम लूट का फरार आराेपी गिरफ्तार

Share this post with:


जगदलपुर। जिले के थाना नगरनार अंर्तगत धनपुंजी पेट्रोल पंप में कार्यरत गर्ल्स स्टाप को बीते फरवरी माह में नकली पिस्तौल दिखाकर नगदी रकम 18662 रूपये को लूटकर फरार आराेपी साजन उर्फ संजन कुमार पिता यमुना राउत जाति कुर्मी उम्र 22 वर्ष निवासी महाराष्ट्र काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूट के रकम 5100 रूपया व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को बरामद कर जप्त किया है। जप्त मोटर सायकल चोरी की निकली घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को आरोपी द्वारा थाना कोतवाली जगदलपुर क्षेत्र से चोरी किया था। उक्त मोटर सायकल का नंबर प्लेट को बदलकर मोडीफाई कराकर लूट की घटना को दिया गया था । 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले में 23 मार्च 2026 को प्रार्थी जतीन यादव पिता राजसिंह यादव जाति अहिर निवासी आदर्श सिंधुनगर धरमपुरा जगदलपुर जिला बस्तर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना 6 फरवरी 2026 को रात्रि करीबन 7 बजे अज्ञात आरोपी के द्वारा मोटर सायकल में आकर पेट्रोल पंप में कार्यरत गर्ल्स स्टाप को पिस्तौल दिखाकर डरा धमका कर बैग में रखे रकम 18662 रूपये को बैग सहित लुटकर फरार हो गया कि रिपोर्ट पर थाना नगरनार में उक्त अपराध सदर कायम कर पता तलाश विवेचना में लिया गया।
फरार आरोपी की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर सायबर सेल जगदलपुर से तकनीकी सहायता प्राप्त कर आरोपी का लोकेशन ज्ञात होने पर आरोपी का पतासाजी हेतु टीम मुंबई अलिबाग महाराष्ट्र रवाना किया गया जो पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़कर पुछताछ किया गया पुछताछ में आरोपी के द्वारा अपराध घटित करना कबुल करने पर गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर शनिवार काे जगदलपुर थाना नगरनार लाया गया। आरोपी के कब्जे से लुट के रकम नगद 5100 रूपया, घटना में प्रयुक्त काले रंग का हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटर सायकल एवं 1 नग विवो कंपनी का मोबाइल को बरामद कर जप्त किया।
चूंकि आरोपी के द्वारा अपने मेमोरण्डम कथन में जप्त मोटर सायकल को करीबन 3-4 माह पूर्व थाना कोतवाली जगदलपुर क्षेत्र से चोरी करना बताया गया जिस पर थाना कोतवाली जगदलपुर में उक्त मोटर सायकल चोरी होने के संबंध में अपराध कमांक 04/2026 धारा 303 (2) बीएनएस कायम है। थाना कोतवाली जगदलपुर के द्वारा चोरी के उक्त मामले में आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा उक्त मोटर सायकल को चोरी करना कबुल करने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दोनो ही मामलो में आरोपी के विरूद्ध कर्यवाही उपरांत आज शनिवर काे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय जगदलपुर के समक्ष् पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है। महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम निरीक्षक संतोष सिंह, उनि. सतीस यदुराज ,सउनि महेन्द्र सिंह ठाकुर आर० कृष्णा नेताम, आर. महंगू कश्यप, आर. बलराम कश्यप का योगदान रहा है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web