CNIN News Network

धनतेरस से भाई दूज तक, 6 से 11 नवंबर तक रहेगी त्योहारों की धूम

05 Nov 2026   28 Views

धनतेरस से भाई दूज तक, 6 से 11 नवंबर तक रहेगी त्योहारों की धूम

Share this post with:

 

 

इस साल 2026 में पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत 6 नवंबर को धनतेरस के साथ होगी। इस वर्ष नरक चतुर्दशी और बड़ी दिवाली का त्योहार 8 नवंबर को मनाया जाएगा। इसके बाद 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा होगी और 11 नवंबर को भाई दूज के साथ इस महापर्व का समापन होगा।  

दिवाली हिंदू धर्म के सबसे बड़े और प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम 14 वर्षों का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे थे। उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने दीप जलाए थे। तभी से दिवाली मनाने की परंपरा चली आ रही है। छत्तीसगढ़ में भी दिवाली का त्यौहार पांच दिन  रीति रिवाज से मनाने की परम्परा चली आ रही है। दिवाली के त्योहारों की शुरुआत धनतेरस से होती है और भाई दूज के साथ इनका समापन होता है। इस दौरान धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं।  

कौन सा त्योहार किस तारीख को पड़ रहे हैं -..

0-धनतेरस  

इस साल धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस मनाने की परंपरा है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है।

त्रयोदशी तिथि शुरू-6 नवंबर 2026, सुबह 10.30 बजे

त्रयोदशी तिथि समाप्त-7 नवंबर 2026, सुबह 10.47 बजे

पूजा का शुभ मुहूर्त-शाम 6.02 बजे से रात 7.57 बजे तक

प्रदोष काल-शाम 5.33 बजे से रात 8.09 बजे तक

वृषभ काल-शाम 6.02 बजे से रात 7.57 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त-सुबह 11.36 बजे से दोपहर 12.24 बजे तक

0-नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली  

नरक चतुर्दशी को छोटी दिवाली और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। साल 2026 में छोटी दिवाली 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन सुबह स्नान करने और दीप जलाने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था।

0-बड़ी दिवाली  

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2026 में कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11.27 बजे शुरू होगी और 9 नवंबर को दोपहर 12.31 बजे समाप्त होगी। प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होने के कारण दिवाली का त्योहार 8 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन घरों में दीप जलाए जाते हैं और शाम को मां लक्ष्मी तथा भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है।

0-गोवर्धन पूजा  

दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। हालांकि, साल 2026 में गोवर्धन पूजा 10 नवंबर, मंगलवार को होगी। यह त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र देव के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया था। इसी घटना की याद में गोवर्धन पूजा की जाती है।

0- भाई दूज

दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार का समापन भाई दूज के साथ होता है। साल 2026 में भाई दूज 11 नवंबर, बुधवार को मनाई जाएगी। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। भाई भी अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनकी रक्षा का वचन देते हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web