CNIN News Network

दो सहायक डाक अधीक्षक और 12 निरीक्षकों के तबादले

12 Jun 2026   17 Views

दो सहायक डाक अधीक्षक और 12 निरीक्षकों के तबादले

Share this post with:

रायपुर। सीपीएमजी छत्तीसगढ़ अजय सिंह चौहान ने परिमंडल में दो सहायक डाक अधीक्षक (एएसपी) और 12 निरीक्षकों के तबादले किए हैं।इन आदेशों को लेकर असमानता की चर्चाएं हो रही हैं। इनमे जीआर देवांगन की बिलासपुर के उसी आफिस में कुर्सी बदली गई है तो पिछले तबादले में बिलासपुर भेजे गए पंकज मिश्रा पुन: रायपुर स्थानांतरित किए गए हैं।
जारी आदेशानुसार एएसपी दुर्गेश कुमार जायसवाल को अबूझमाड़ से परलकोट, छबिलाल पटेल को रायगढ़ से अबूझमाड़ उप संभाग स्थानांतरित किया गया है। एक अन्य आदेश अनुसार डाक निरीक्षक विक्रम सिंह को रायपुर से रायगढ़, गणेश राम देवांगन ओएस बिलासपुर से सीआई बिलासपुर, कुंदन कुमार तुरकर कांकेर से रायगढ़, निखिल गौतम गुंडरदेही से आईआरएम दुर्ग, पंकज मिश्रा बिलासपुर वैस्ट से सीओ रायपुर, अनूपचंद गुप्ता जमनीपाली कोरबा से गुंडरदेही, आरएस मिश्रा कोंडागांव से जमनीपाली, लोकपाल साहू सीओ रायपुर से रायपुर- टू, भोजराम पटेल दुर्ग से सीओ रायपुर भेजा गया है। इसी तरह से अमित दास बलरामपुर से गरियाबंद, रामकुमार पात्रे जगदलपुर से बैकुंठपुर (स्वैच्छिक आवेदन पर) स्थानांतरित किए गए हैं। वहीं ओपी पटेल को भी आवेदन पर एक वर्ष का विस्तार दिया गया है।
 

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web