CNIN News Network

दो पिकअप वाहनों से 12 मवेशी बरामद, एक की मौत

06 Oct 2026   7 Views

दो पिकअप वाहनों से 12 मवेशी बरामद, एक की मौत

Share this post with:

धमतरी। मगरलोड पुलिस ने दो पिकअप वाहनों से 12 मवेशियों को बरामद किया जिनमें एक मवेशी मृत मिला। घटना के बाद दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त तो कर लिया लेकिन तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
बताया जाता है कि डाभा-दोनर मार्ग पर ग्रामीणों ने सड़क किनारे मवेशियों से भरी एक पिकअप वाहन को पलटा हुआ देखा। वहीं कुछ दूरी पर एक दूसरी पिकअप खड़ी मिली, जिसमें भी मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मगरलोड थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने लाया गया। जांच के दौरान दोनों पिकअप वाहनों से 12 मवेशी जीवित बरामद हुए, जबकि एक मवेशी मृत अवस्था में मिला। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि पिकअप वाहन पलटने के दौरान उसकी मौत हुई होगी।
पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है वहीं मौके से फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web