CNIN News Network

दो दिवसीय 8 वीं स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप राजिम में 8 से

04 May 2026   1 Views

दो दिवसीय 8 वीं स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप राजिम में 8 से

Share this post with:

रायपुर। छग पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन एवं प्रोटीन हाउस राजिम के तत्वाधान में 8 वीं स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप महिला- पुरुष का आयोजन गवर्मेंट हाइर सेकेंडरी स्कूल नयापारा राजिम में 8 एवं 9 मई को किया जा रहा है।
छग पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव मानिक ताम्रकार एवं प्रोटीन हाउस राजिम के डायरेक्टर निहाल जैन ने बताया कि फूल पावर लिफ्टिंग ओपन बैंच ओपन डेड लिफ्ट की प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में चयनित पावर लिफ्टर रायपुर में आयोजित मिनी इंडिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप की प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता अन एक्यूप्ड होगी। प्रतियोगिता 8 मई को प्रारंभ होगी जो 9 मई को शाम 6 बजे समाप्त होगी। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर मेन एवं जूनियर सीनियर महिला को 15000 रुपए कैश अवार्ड एवं बिग कप से सम्मानित किया जाएगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web