Share this post with:
जगदलपुर। बस्तर जिले के घोटिया थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम सुधापाल में दो दिन से लापता 6 वर्षीय बच्चे का शव शुक्रवार को गांव के ही सुधापाल नाले से बरामद हुआ है। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहंडीगुड़ा अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
घोटिया थाना प्रभारी वेदलाल नाग के बताया कि सुधापाल निवासी लखेश्वर मौर्य (6) 19 अगस्त की सुबह मोहल्ले के कुछ बच्चों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था, इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक बच्चे के घर नहीं पहुंचने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और ग्रामीणों के साथ आस-पास के इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। जब दिनभर तलाश के बावजूद बच्चे का पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने गुमशुदा बच्चे की तलाश पुलिस और ग्रामीणों की टीम आस-पास के संभावित स्थानों पर बच्चे को खोजती रही। शुक्रवार सुबह गांव के कुछ लोग सुधापाल नाले की तरफ पहुंचे। इसी दौरान उनकी नजर नाले में पड़े एक बच्चे के शव पर गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पहचान किए जाने पर शव लखेश्वर मौर्य का निकला। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Share this post with:
21 Aug 2026 25 Views
21 Aug 2026 16 Views
20 Aug 2026 184 Views
20 Aug 2026 25 Views