Share this post with:
रायपुर। महादेव ऑनलाइन बुक सट्टा ऐप के प्रमुख आरोपियों में शामिल भिलाई निवासी सौरभ चंद्राकर को सीबीआई ने सोमवार को नई दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने पेश कर किया जहां न्यायाधीश ने सुनवाई के बाद दो दिन की रिमांड दे दी। सीबीआई उसे अब रायपुर ला रही है।
उल्लेखनीय हैं कि सौरभ को एयरपोर्ट से एक सेवन सीटर कार में पीछे बिठा कर आधा दर्जन अधिकारियों की घेराबंदी में सीबीआई मुख्यालय लाया गया था। सामने में तीन और बगल में एक अधिकारी घेरे हुए थे। सौरभ ने कैमरे देखकर टाटा (हाथ हिलाकर) किया। इतना ही नहीं सौरभ, फिल्म पुष्पा के हीरो की तरह दाहिनी हथेली को चेहरे के आगे फेरते भी दिखाई दिया।
इस हाई-प्रोफाइल मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क, फर्जी बैंक खातों, हवाला लेन-देन और विदेशों में कथित संपत्ति निवेश की जांच कर रहे हैं। ईडी की जांच के अनुसार, सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल इस नेटवर्क के कथित मुख्य संचालकों में शामिल थे। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में अक्टूबर 2022 में जांच शुरू की थी।
Share this post with:
03 Nov 2026 27 Views
03 Nov 2026 30 Views
03 Nov 2026 19 Views
03 Nov 2026 27 Views
03 Nov 2026 30 Views
03 Nov 2026 23 Views
01 Nov 2026 34 Views
01 Nov 2026 55 Views