Share this post with:
धमतरी। पुलिस को पिछले कुछ समय से इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद योजनाबद्ध तरीके से श्यामतराई गांव के एक मकान में दबिश देकर 15 लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें 9 युवक और 6 युवतियां शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल है जबकि एक महिला दलाल और उसका सहयोगी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
अर्जुनी थाना पुलिस को पिछले कुछ समय से इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मुखबिर को सक्रिय किया और संबंधित मकान पर निगरानी रखने के बाद देर रात टीम ने वहां दबिश दी और मौके से 15 लोगों को पकड़ा। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कथित तौर पर देह व्यापार से जुड़ी एक महिला दलाल और उसका सहयोगी मौके से फरार हो गया। महिला के खिलाफ पहले भी शिकायतें होने की बात कही जा रही है, हालांकि पुलिस ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। पुलिस के मुताबिक मकान में दूसरे शहरों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस कार्रवाई में दो नाबालिगों के भी पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। उनकी उम्र और भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। नाबालिगों से जुड़े मामलों में कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Share this post with:
01 Oct 2026 1988 Views
01 Oct 2026 4114 Views
01 Oct 2026 4349 Views