Share this post with:
रायपुर। देश के विभिन्न राज्यों में पेपर लीक होने का मामला आए दिन सामने आते ही रहता है लेकिन अब इसमें रायपुर भी शामिल हो गया है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत 28 से अधिक कालेजों में सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं और गुरुवार को सुबह 10 बजे द्वितीय वर्ष एंटोमोलाजी कीट विज्ञान का पेपर होना था। इससे पहले ही पेपर सुबह 8 बजे वाट्सएप पर कुछ छात्रों के बीच जा पहुंचा। इसकी भनक अन्य छात्रों को लगते ही वे विरोध पर उतर आए और जांच की मांग करते हुए विविध प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद विवि ने जांच - पड़ताल के बाद पेपर रद्द करने का फैसला किया और मामले की साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज करवाया ताकि इसका खुलासा हो सके कि पहले पेपर किसकी तरफ से वायरल किया गया।
इस मामले में कुलसचिव डॉ. कपिल देव दीपक ने कहा कि कवर्धा से मिली शिकायत के आधार पर यह पेपर रद्द करने की कार्रवाई की गई है। पेपर का निर्माण रायपुर में होता है और यहां से 28 कॉलेजों में भेजा जाता है। परीक्षा रद्द करने की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है, ताकि दोषी पर कड़ी कार्रवाई हो सके। आगे की परीक्षा के लिए डेट अलग से जारी किया जाएगा।
Share this post with:
20 Aug 2026 30 Views
20 Aug 2026 19 Views
19 Aug 2026 40 Views
19 Aug 2026 30 Views